गुमला: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष की सजा, 10 हजार रुपए जुर्माना
Gumla, Gumla | Jun 17, 2026 एडीजे-4 संजीव भाटिया की अदालत ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में दोषी पाए गए भरनो निवासी निरल तिग्गा को 10 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही अदालत ने उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की राशि अदा नहीं करने पर दोषी को एक वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। मामला 23 अगस्त 2024 का है। पीड़िता सोच के लिए गई हुई थी।