गुना नगर: रूठियाई: चूना भट्टी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल
गुना के रुठियाई क्षेत्र में चूना भट्टी के पास 20अप्रैल रात करीब 12:30 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में 22 वर्षीय चंचल कुशवाहा की मौके पर मौत हो गई, जबकि 16 वर्षीय गोविंद कुशवाहा घायल होकर जिला अस्पताल में भर्ती है। दोनों रामनगर सम्मेलन से लौट रहे थे। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।