विदिशा नगर: सिरोंज की प्राइम सिटी कॉलोनी में पुलिस का बड़ा एक्शन, 55 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त
सिरोंज पुलिस ने प्राइम सिटी कॉलोनी में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान से 55 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। बरामद 448 लीटर शराब की अनुमानित कीमत करीब 4.31 लाख रुपये बताई गई है। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।