जनपद में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी एवं परिणामोन्मुखी बनाए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन द्वारा मंगलवार 11 बजे विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी कार्यालय, उपायुक्त ग्राम्य विकास, एनआरएलएम, पशु पालन, डीआरडीए सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर निर्देश दिया।