शाहजहांपुर: रोजा में रेलवे इंटर कॉलेज मैदान से तमंचा सहित आरोपी को गिरफ्तार किया गया, न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल
शाहजहांपुर के थाना रोजा पुलिस ने अवैध शस्त्र के खिलाफ अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर रोजा स्थित रेलवे इंटर कॉलेज के मैदान से सोमेन्द्र सिंह को 12 बोर के एक तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी लखीमपुर खीरी जनपद के थाना पसगवां क्षेत्र का निवासी बताया गया है।