दमोह: लखनी में जमीनी विवाद में हिंसक झड़प, कुल्हाड़ी से हमले में कटी किसान की चार उंगलियां, गंभीर हालत में जबलपुर रेफर
Damoh, Damoh | Jul 4, 2026 दमोह लखनी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में 48 वर्षीय कोमल सिंह लोधी पर कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर दिया गया। हमले में उनके हाथ की चार उंगलियां कट गईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल से गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है।