पटना ग्रामीण: बीएसईबी कार्यालय में बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट किया जारी
बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने रविवार को बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट जारी किया। जिसमें मैट्रिक की परीक्षा में पूर्णिया के रहने वाले शिवांकर कुमार फर्स्ट टॉपर बने हैं। शिवांकर ने कुल 489 मार्क्स हासिल किए हैं। वहीं समस्तीपुर के रहने वाले आदर्श कुमार सेकंड टॉपर बने हैं। आदर्श कुमार को 488 अंक हासिल हुए हैं।