पटना ग्रामीण: मीठापुर बाईपास पर एक कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक हुआ घायल.
मीठापुर बाईपास पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर गिर गई इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक को गंभीर चोट आई ! घायल बाइक सवार युवक का नाम बबलू कुमार बताया जा रहा है जो की फुलवारी का रहने वाला है स्थानीय लोगो की मदद से घायल बाइक सवार युवक को बाईपास स्थित एक निजी क्लीनिक मे भर्ती कराया गया.