एमपीसीए के अध्यक्ष महा आर्यमन सिंधिया का अशोकनगर जिले का दौरा अचानक से निरस्त हो गया। बताया कि युवराज की अचानक से तबीयत खराब हो गई अधिक सर्दी पड़ रही है जिसकी वजह से उनके स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें वापस जाना पड़ा है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि महा आर्यमन सिंधिया जल्द ही क्षेत्र का दौरा करने वाले हैं।