बेगूसराय: गांधी स्टेडियम में हुई बकरीद की नमाज, सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम
गांधी स्टेडियम में शनिवार की सुबह 7:00 बजे बकरीद की नमाज अदा की गई. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ते इंतजाम किए गए थे. सदर एसडीओ एवं सदर डीएसपी खुद गांधी स्टेडियम में सुरक्षा का मुआयना कर रहे थे. नवाज अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी.