बोध गया: थाईलैंड से आए पर्यटकों का बोधगया में हुआ स्वागत, महाबोधि मंदिर में की विशेष पूजा
विश्व धरोहर स्थल महाबोधि मंदिर में थाईलैंड से आए पर्यटकों के प्रतिनिधिमंडल का भव्य स्वागत किया गया। बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से पारंपरिक तरीके से अतिथियों का अभिनंदन गुरुवार की शाम 4 बजे किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने मंदिर के गर्भगृह में विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान बुद्ध के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।