कुम्भराज: जिले के 52 परीक्षा केंद्रों पर 16 जून को होगी कक्षा पांचवी और आठवीं की परीक्षा
Kumbhraj, Guna | Jun 11, 2026 गुना जिले में राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देश पर सत्र 2025 26 के दूसरे चरण की कक्षा 5वी 8वीं की परीक्षा 52 केंद्रों पर 16 जून को सुबह 10 से दोपहर 12:30 तक होगी। 11 जून को ब्लॉक कार्यालय गुना में हुई बैठक में बताया, कक्षा 5 में 1878, कक्षा 8 में 2353 बच्चे पुनः परीक्षा में शामिल होंगे। केंद्रो पर गर्मी में ग्लूकोज ठंडा पानी इलेक्ट्रॉल ORS की सुविधा की गई है।