बदायूं: उझानी कस्बे के किला खेड़ा मोहल्ले में दोस्त के घर गए युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, मेडिकल कॉलेज में हुई मौत
Budaun, Budaun | Apr 16, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के मौहल्ला अहिरटोला के रहने वाले 26 वर्षीय राजवीर पुत्र महीपाल की किला खेड़ा के रहने वाले एक युवक से दोस्ती थी। राजवीर अपने दोस्त के घर गया था। तभी राजवीर ने दोस्त के घर पर ही विषाक्त पदार्थ खा लिया तो उसे उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज भेज दिया। जहां उसकी मौत हो गई।