झांसी: उन्नाव रोड स्थित आरी नहर पटरी के पास अरविंद यादव हत्याकांड के आरोपी का हुआ एनकाउंटर, पुलिस ने आरोपी के पैर में मारी गोली
Jhansi, Jhansi | Sep 28, 2025 झांसी में दिनदहाड़े अरविंद यादव की हत्या करने वाले एक आरोपी अनिल यादव का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। उसके पैर में गोली लगी है। जबकि उसके साथी कैलाश यादव को पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। दोनों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम था। वे शनिवार देर रात उनाव रोड पर आरी नहर पटरी के पास छिपे थे। पुलिस ने घेराबंदी की तो वे फायरिंग करने लगे।