झांसी: झांसी रेल मंडल पर 'स्वच्छता ही सेवा–2025' में रचनात्मकता और जागरूकता का संगम, झांसी स्टेशन पर दिया गया संदेश
Jhansi, Jhansi | Sep 27, 2025 झाँसी रेल मंडल पर "स्वच्छता ही सेवा–2025" अभियान के तहत शनिवार को स्वच्छता जागरूकता और रचनात्मकता का अद्भुत मेल देखने को मिला। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, उरई, बांदा और खजुराहो जैसे प्रमुख स्टेशनों पर एक ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों, रेलकर्मियों और नागरिकों ने उत्साह से भाग लिया।