शिकारपुर: सलैमपुर थाना क्षेत्र के चिट्टा गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, युवक की हुई मौत
सलैमपुर थाना क्षेत्र के चिट्टा गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक तुषार 23 वर्षीय को टक्कर मार दी जिसमें 23 वर्ष के तुषार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक तुषार के शव का पंचनामा भर शव को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया।