लिधौरा: लिधौरा में भतीजे ने अपने ही चाचा की धारदार चाकू से काटी दो उंगलियां, घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर
लिधौरा में एक भतीजे ने अपने चाचा पर धारदार चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी दो उंगलियां कट गई। बताया गया कि एक व्यक्ति शराब के नशे में अपने ही चाचा के साथ गाली गलौज कर रहा था और जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तब भतीजे ने धारदार चाकू से उसकी उंगलियों पर प्रहार कर दिया, जिससे उसकी दो उंगलियां कट गई। घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल टीकमगढ़ रेफर किया गया है।