अनूपपुर: बस स्टैंड बदहाल: बैठने की जगह कम, पानी का संकट और शौचालय अव्यवस्थित
अनूपपुर जिला मुख्यालय के बस स्टैंड पर यात्रियों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझना पड़ रहा है। छोटा प्रतीक्षालय होने से कई लोग धूप में इंतजार करने को मजबूर हैं, जिससे महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे ज्यादा प्रभावित हैं,भीषण गर्मी में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है, वहीं शौचालय का मोटर एक माह से खराब होने से पानी सप्लाई बाधित है और गंदगी बनी हुई है।