जगदलपुर: सरगीपाल तेंदूपत्ता गोदाम में लगी भीषण आग, 4 दमकल वाहनों ने पाया आग पर काबू, लाखों के नुकसान की आशंका
जगदलपुर शहर से सटे सरगीपाल तेंदूपत्ता गोदाम में बुधवार दोपहर लगभग ढाई बजे अचानक भीषण आग लग गई और गोदाम में रखा तेंदुपत्ता धूं धूं करके जलने लगा। आनन फानन वन विभाग के कर्मचारियों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी । जिसके बाद फायर ब्रिगेड के चार दमकल वाहन सरगीपाल गोदाम पहुंचे और आग बुझाने का कार्य शुरू किया ।