शाहबाद: खटका स्कूल में बवाल, शिक्षकों के एपीओ पर छात्रों ने लगाया ताला और धरने पर बैठे
Shahbad, Baran | Apr 21, 2026 जानकारी मंगलवार सुबह 11 बजे मिली राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खटका में सात शिक्षकों को एपीओ करने के विरोध में छात्रों ने स्कूल गेट पर ताला जड़ दिया और धरने पर बैठ गए। इससे छात्रों व ग्रामीणों में आक्रोश है। छात्रों की मांग है कि एपीओ आदेश तुरंत निरस्त किए जाएं और स्कूल में नियमित शैक्षणिक माहौल बहाल किया जाए। सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।