सुजानगढ़: ग्ग्रा.पं. चरला में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में बालिकाओं को मिला संबल, पालनहार योजना से जुड़े सोनू व आयना को मिला लाभ
पंचायत चरला निवासी सरोज देवी अपनी पुत्रियों सोनू व आयना के साथ ग्रामीण सेवा शिविर में पहुंचीं।सरोज देवी ने बताया कि बालिकाओं के पिता मदनराम के निधन के बाद उनका परिवार आर्थिक एवं सामाजिक चुनौतियों का सामना कर रहा था।शिविर में उपस्थित अधिकारियों द्वारा प्रकरण पर त्वरित संज्ञान लिया और पात्रता के अनुसार दोनों बालिकाओं का पालनहार योजना के तहत आवेदन स्वीकृत किया।