गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया शहर के कई क्षेत्रों में बिजली संकट, शहरवासी जूझते रहे, कई इलाकों में बिजली गुल
गया शहर में उमस वाली गर्मी के बीच बिजली संकट से शहरवासी जूझ रहे है।बुधवार की दिन और रात में कई इलाकों में बिजली की खराब स्थिति रही।बताया जा रहा है कि चंदौती पावर ग्रीड में खराबी के कारण बिजली आपूर्ति की स्थिति खराब रही है।शहर के डेल्हा,छोटकी नवादा,भट्ट बीघा सहित विभिन्न मोहल्लों में बिजली की समस्या बनी रही है।