बारुन: शादी के गहनों का सौदा बना मौत का कारण, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
औरंगाबाद जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ बेटी की शादी के लिए गहने बनवाने गए एक व्यक्ति की साजिश के तहत हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सत्तर गांव के अनिल सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने आभूषण विक्रेता और उसके सहयोगियों पर 10 लाख रुपये हड़पने की नीयत से हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।