शाहबाद: घोघरा में मुक्तिधाम नहीं होने से बारिश में बह गईं वृद्धा की अस्थियां
Shahbad, Baran | Aug 10, 2026 ग्राम पंचायत बीलखेड़ा माल के घोघरा गांव में मुक्तिधाम नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वृद्धा साबो यादव की मौत के बाद परिजनों ने कुन्नू नदी किनारे खुले में अंतिम संस्कार किया। कुछ देर बाद बारिश होने से नदी में उफान आ गया और वृद्धा की अस्थियां पानी के तेज बहाव में बह गईं। परिजन दोबारा मौके पर पहुंचे तो वहां कुछ नहीं मिला।