शाहजहांपुर में दोपहर करीब 2 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गंगाई निवासी खेमकरन पुत्र मुन्ना लाल बाइक से शाहजहांपुर जा रहे थे, तभी रास्ते में एक डीसीएम वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में खेमकरन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।