मंझनपुर: उल्टा शंख बना विवाद की वजह, समदा चौराहे की स्थापना पर उठे सवाल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
मंझनपुर नगर पालिका के समदा चौराहे पर स्थापित शंख इन दिनों विवाद और चर्चा का केंद्र बन गया है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि चौराहे पर लगाया गया शंख उल्टी दिशा में स्थापित किया गया है, जो वास्तु और धार्मिक मान्यताओं के विपरीत है। इसे लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और लगातार आपत्तियां उठाई जा रही हैं।