गनाेड़ा: टामटिया गांव में युवक की हत्या के बाद आगजनी के मामले में मोटागांव थाना पुलिस ने 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार
गनोड़ा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मोटागांव थाना क्षेत्र के टामटिया गांव मे गत दिनों हुई युवक कि हत्या के बाद आगजनी और लूटफाट कर 30 मकानों मे आग लगाने के मामले मे मोटागांव थाना पुलिस ने कार्रवाई कि हे।शुक्रवार सुबह 10:00 बजे मेरी जानकारी के अनुसार पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया हे। इस मामले में अब तक कुल 48 आरोपीयों गिरफ्तारी हो चुकी हे।