आज कलयुग के देवता श्री हनुमान जी महाराज का प्रकटोत्सव पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। देवेन्द्रनगर नगर सहित आसपास के क्षेत्र के हनुमान मंदिरों में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर भजन-कीर्तन, सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा और भंडारों का आयोजन किया गया।