अटरू: अटरू ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चरडाना के अधिकारियों और कर्मचारियों को गजनपुरा में सम्मानित किया गया
Atru, Baran | Feb 14, 2025 राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के तहत अटरू ब्लाक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चरडाना को भारत सरकार से प्रमाणित करवाने में योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। गजनपुरा स्थित एएनएमटीसी में शुक्रवार को समारोह आयोजित किया।