महसी: झुड़िया में अर्धनग्न अवस्था में मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका, पुलिस जांच में जुटी
बौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत राजा रेहुआ ग्राम पंचायत के झुड़िया गांव निवासी नन्द कुमार का शव शुक्रवार अर्धनग्न अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई। मौके पर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।।