Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand

**अररिया, 22 जुलाई 2026।** जिला पदाधिकारी श्री विनोद दूहन की अभिनव पहल **"जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार"** अभियान जिले के हजारों लोगों के लिए जीवनदायी साबित हो रहा है। इस अभियान के तहत अररिया जिले की सभी पंचायतों में स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर 30 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के लोगों की रक्तचाप (बीपी), मधुमेह (शुगर), कैंसर एवं एनीमिया की स्क्रीनिंग कर रहे हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गैर-संचारी रोगों की प्रारंभिक अवस्था में पहचान कर समय पर उपचार उपलब्ध कराना तथा लोगों को गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं से बचाना है। अभियान की विशेषता यह है कि केवल स्क्रीनिंग तक ही सीमित न रहकर चिन्हित मरीजों का एमबीबीएस चिकित्सकों द्वारा चिकित्सीय परामर्श एवं उपचार भी तुरंत शुरू कराया जा रहा है, जिससे मरीजों को समय पर इलाज मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभियान के तहत अब तक **5,190 हाइपरटेंशन**, **4,203 मधुमेह**, **616 एनीमिया**, **369 मोतियाबिंद**, **10 मुंह के कैंसर**, **10 स्तन कैंसर** तथा **6 गर्भाशय कैंसर** के मरीजों की पहचान की जा चुकी है। सभी चिन्हित मरीजों का उपचार विभागीय प्रोटोकॉल के अनुसार प्रारंभ कर दिया गया है। जिला पदाधिकारी श्री विनोद दूहन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं चिकित्सा टीमों को अभियान को पूरी गंभीरता एवं गुणवत्ता के साथ संचालित करने का निर्देश दिया है, ताकि जिले का कोई भी पात्र व्यक्ति जांच एवं उपचार से वंचित न रहे। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोग करें और नियमित स्वास्थ्य जांच कराकर स्वस्थ जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाएं। **– जिला प्रशासन, अररिया** **सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार सरकार** **स्टेट हेल्थ सोसायटी, बिहार** **स्वास्थ्य विभाग, बिहार**

Araria, Araria | Jul 23, 2026

MORE NEWS

अररिया में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर सड़को पर किया प्रदर्शन।

अररिया में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर सड़को पर किया प्रदर्शन।

Araria, Araria | Aug 11, 2026

अररिया में चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में एक नई पहल के रूप में डिवाइन हॉस्पिटल अररिया का भव्य उद्घाटन दुआ कर हुआ।

अररिया मीर नगर रोड सदर अस्पताल के पीछे यह नया क्लिनिक जमीयत उलेमा अररिया के अध्यक्ष डॉ. आबिद हुसैन के पुत्र एवं डॉ. मुईज़ आलम के भतीजे डॉ. आसिफ हुसैन का है। उद्घाटन एवं दुआईया कार्यक्रम में जमीयत उलेमा अररिया के कई पदाधिकारी, शहर के उलेमा-ए-कराम, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध संचालक मौलाना नियाज़ अहमद कासमी ने किया। इस दौरान मास्टर मोहसिन, डॉ. मुईज़ आलम, डॉ. आबिद हुसैन और मुफ्ती मुहम्मद अतहरुल कासमी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. आसिफ हुसैन एवं उनके पूरे परिवार को नई क्लिनिक के शुभारंभ पर बधाई दी।

वक्ताओं ने डिवाइन हॉस्पिटल की शुरुआत को मानव सेवा और मानव जीवन की सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए डॉ. आसिफ हुसैन के लिए सफलता और बेहतर चिकित्सा सेवा की दुआ की।

कार्यक्रम के अंत में मौलाना आफताब आलम मजाहिरी की दुआ के साथ उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ।

बताया गया कि डॉ. आसिफ हुसैन इससे पहले सिटी हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दे रहे थे और मिर्जा गालिब रोड स्थित अपने निजी क्लिनिक में भी मरीजों को देखते थे। अब वे सिटी हॉस्पिटल के साथ-साथ अपनी नई क्लिनिक में भी मरीजों को चिकित्सा सेवा प्रदान करेंगे।

अररिया में डिवाइन हॉस्पिटल के शुभारंभ पर हमारी ओर से डॉ. आसिफ हुसैन एवं उनके पूरे परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं।

अररिया में चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में एक नई पहल के रूप में डिवाइन हॉस्पिटल अररिया का भव्य उद्घाटन दुआ कर हुआ। अररिया मीर नगर रोड सदर अस्पताल के पीछे यह नया क्लिनिक जमीयत उलेमा अररिया के अध्यक्ष डॉ. आबिद हुसैन के पुत्र एवं डॉ. मुईज़ आलम के भतीजे डॉ. आसिफ हुसैन का है। उद्घाटन एवं दुआईया कार्यक्रम में जमीयत उलेमा अररिया के कई पदाधिकारी, शहर के उलेमा-ए-कराम, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध संचालक मौलाना नियाज़ अहमद कासमी ने किया। इस दौरान मास्टर मोहसिन, डॉ. मुईज़ आलम, डॉ. आबिद हुसैन और मुफ्ती मुहम्मद अतहरुल कासमी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. आसिफ हुसैन एवं उनके पूरे परिवार को नई क्लिनिक के शुभारंभ पर बधाई दी। वक्ताओं ने डिवाइन हॉस्पिटल की शुरुआत को मानव सेवा और मानव जीवन की सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए डॉ. आसिफ हुसैन के लिए सफलता और बेहतर चिकित्सा सेवा की दुआ की। कार्यक्रम के अंत में मौलाना आफताब आलम मजाहिरी की दुआ के साथ उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। बताया गया कि डॉ. आसिफ हुसैन इससे पहले सिटी हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दे रहे थे और मिर्जा गालिब रोड स्थित अपने निजी क्लिनिक में भी मरीजों को देखते थे। अब वे सिटी हॉस्पिटल के साथ-साथ अपनी नई क्लिनिक में भी मरीजों को चिकित्सा सेवा प्रदान करेंगे। अररिया में डिवाइन हॉस्पिटल के शुभारंभ पर हमारी ओर से डॉ. आसिफ हुसैन एवं उनके पूरे परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं।

Araria, Araria | Aug 11, 2026

जीत के बाद क्या कर रहे थे प्रशांत किशोर?

जीत के बाद क्या कर रहे थे प्रशांत किशोर?

Araria, Araria | Aug 11, 2026