आगर सब्जी मंडी क्षेत्र में बीच सड़क पर फुटकर ठेला व्यवसाय द्वारा अपने ठेले सड़कों पर लगा लिए थे। जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था। आज सोमवार शाम 4 बजे नगर पालिका सीएमओ कुशाल सिंह डोडवे कर्मचारियों के साथ सब्जी मंडी पहुंचे और वहां की व्यवस्था देखकर हाथ ठेला संचालकों को निर्देश दिए की भी सड़क पर अगर दो बार से ठेले लगाए गए तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।