बाढ़: बाढ़ में चर्चित लूट कांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
Barh, Patna | Jun 8, 2026 बाढ़ में चर्चित लूट कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। नाथचक इलाके में Rapido चालक से बाइक, मोबाइल और नकदी लूटने वाले चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ बाढ़ 1 रामकृष्ण ने सोमवार को लगभग साढ़े 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।