धनौरा: मंडी धनौरा क्षेत्र में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
मंडी धनौरा क्षेत्र के शेरपुर गांव में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतक अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी सहित परिवार को छोड़ गया है। जानकारी के अनुसार, शेरपुर निवासी 32 वर्षीय गुड्डू पुत्र चरन सिंह जाटव का शव सोमवार सुबह गांव के निकट खेत में एक पेड़ से लटका मिला। शव देख परिजनों और ग्रामीणों में शोक फैल गया।