मैनपुरी: ओछा क्षेत्र में किशोरी की संदिग्ध मौत, युवक ने भी खाया जहर, परिजनों ने युवक पर हत्या का आरोप लगाया
थाना क्षेत्र निवासी महिला ने थाने शिकायत की थी जिसमें एक युवक पर उसकी नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया था। जिसके बाद किशोरी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा जहां परिजनों ने युवक पर जहर देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया हैं।