बहराइच: बहराइच जिले के जिला आबकारी अधिकारी का हुआ तबादला, वीर अभिमन्यु कुमार को मिली नई जिम्मेदारी
बहराइच के जिला आबकारी अधिकारी सुधांशु सिंह का तबादला कर दिया गया है। शासन ने उन्हें सहायक आबकारी आयुक्त लाइसेंसिंग मुख्यालय के पद पर नई तैनाती दी है। वहीं सिद्धार्थ नगर जिले में जिला आबकारी अधिकारी के पद पर तैनात वीर अभिमन्यु कुमार को अब बहराइच जिले का नया जिला आबकारी अधिकारी बनाया गया है।