बांधवगढ़: गुरु पूर्णिमा पर्व पर उमरिया में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस कार्यक्रम संपन्न
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय रणविजय प्रताप सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद सामुदायिक हॉल में गुरु पूर्णिमा एवं व्यास जयंती के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं महर्षि सांदीपनि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया गया।