दमोह जिले में मतदाता सूची के विशेष निर्वाचन संक्षिप्त पुनरीक्षण (SVEEP) कार्यक्रम की प्रक्रिया 4 नवंबर से प्रारंभ हो गई है, जो 4 दिसंबर तक जारी रहेगी। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने रविवार शाम 7 बजे जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिलेभर में मतदाता सूची को अद्यतन करने का कार्य सक्रिय रूप से चल रहा है।