कुंडम: नई बस्ती में ट्रांसफार्मर सुधारने गए एमपीईबी कर्मचारी से मारपीट, मामला दर्ज
कुंडम थानांतर्गत नई बस्ती में लाइट गोल होने की सूचना पर बुधवार रात 8 बजे ट्रांसफार्मर सुधारने गए कर्मचारी विनय सिंगज के साथ क्षेत्र के रहने वाले गुड्डू दुबे के द्वारा बिना वजह गाली गलौच की गई।जब विनय ने गाली देने से मना किया तो गुड्डू दुबे ने विनय सिंह के साथ मारपीट कर विनय को घायल कर दिया।वही रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई।