सरदारशहर: सरदारशहर में MSP खरीद शुरू नहीं हुई, किसान मंडी में कम दाम पर बेचने को मजबूर
सरदारशहर में सरसों और चने की समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद 1 अप्रैल से शुरू होनी थी, लेकिन 13 अप्रैल तक भी तुलाई शुरू नहीं होने से किसानों में नाराजगी है। खरीद केंद्र औपचारिक रूप से शुरू होने के बावजूद एक भी किसान की फसल की तुलाई नहीं हो सकी। जिस शेड के नीचे MSP खरीद होनी है।