मऊरानीपुर: मऊरानीपुर में देर रात स्विमिंग पूल में घुसे दबंगों ने कर्मचारी से की मारपीट, वारदात CCTV कैमरे में कैद
मऊरानीपुर के फन वर्ल्ड स्विमिंग पूल में देर रात नहाने को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ युवकों द्वारा कर्मचारी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना सीसीटीवी में कैद बताई जा रही है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।