द्वारका: 2 शातिर ऑटो लिफ्टर द्वारका जिले से हुए गिरफ्तार
उत्तम नगर थाना की पुलिस टीम ने 2 शातिर ऑटोलिफ्टरों को द्वारका जिले से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान केशव कुमार और जसप्रीत के रूप में हुई है।केशव पहले से 15 मामलों में शामिल रह चुका है, जबकि जसप्रीत 4 मामलों में शामिल रह चुका है। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस टीम ने 6 चुराई गई स्कूटी और 2 चुराई गई मोटरसाइकिल को बरामद किया है।