छतरपुर: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा पति।
छतरपुर जिले के सटई थाना क्षेत्र में एक महिला के प्रेमी के साथ चले जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो बच्चों की मां महिला इंस्टाग्राम के माध्यम से एक युवक के संपर्क में आई थी, जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।परिजनों के अनुसार महिला कई महीने पहले घर से चली गई थी।अब फरियादी ने आज 18 जून सुबह करीब 11:00 बजे दोबारा एसपी ऑफिस पहुचा है।