शिवपुरी नगर: एसपी ऑफिस के बाहर पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा, नाबालिग से संबंधों के आरोपों पर सड़क पर हुआ विवाद
शिवपुरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा, जिससे मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। बताया जा रहा है कि पति अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने एसपी कार्यालय पहुंचा था, लेकिन इसकी जानकारी लगते ही पत्नी भी वहां पहुंच गई।