नशा मानव जीवन के लिए बहुत ही खतरनाक साबित हो रहा है। नशे से होने वाले दुष्परिणामों को लेकर आज रविवार दोपहर 3:00 बजे बिल्सी के आयुर्वेदिक डॉक्टर बीपी मौर्य से खास बातचीत हुई। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह नशा मुक्ति अभियान से जुड़कर लोगों को लगातार जागरुक कर रहे हैं उन्होंने बताया नशा हमारे और समाज के लिए बहुत ही खतरनाक है।