🚨 राजधानी से सिर्फ 25 किमी दूर... लेकिन बच्चों की ज़िंदगी हर दिन दांव पर! 😢🌊
📍 सौंग नदी | घुड़साल गांव, लड़वाकोट, हल्द्वाड़ी, पसनी, बमेंडी और आसपास के गांव
जहां एक ओर विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर इन गांवों के स्कूल जाने वाले मासूम बच्चों को हर रोज़ अपनी जान जोखिम में डालकर सौंग नदी पार करनी पड़ रही है।
बताया गया है कि इंटर कॉलेज रंगड़ गांव जाने वाले बच्चों को नदी पार कराने के लिए ट्रॉली का सहारा लिया जाता है, लेकिन कई बार ट्रॉली बीच नदी में ही रुक जाती है, जिसके बाद उसे खींचना भी लगभग असंभव हो जाता है। ऐसे में बच्चों और उन्हें पार कराने वालों की जान खतरे में पड़ जाती है।
स्थानीय निवासी घनश्याम कंडारी अपने बेटे आयुष सहित अन्य गांवों के बच्चों को रोज़ाना नदी पार कराने का प्रयास करते हैं। सवाल यह है कि क्या किसी बड़ी दुर्घटना का इंतज़ार किया जा रहा है?
❓जब राजधानी से महज़ 25 किलोमीटर दूर यह हाल है, तो विकास के दावों का क्या मतलब?
क्या प्रशासन, जनप्रतिनिधि और संबंधित विभाग अब भी चुप रहेंगे, या इन बच्चों की सुरक्षा के लिए स्थायी पुल और सुरक्षित व्यवस्था करेंगे?
👉 इस खबर को ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करें ताकि प्रशासन तक बच्चों की आवाज़ पहुंचे।
📝 यह जानकारी हमें स्थानीय निवासी सुमित कंडारी द्वारा उपलब्ध कराई गई है।
#DehradunNewsWala #Uttarakhand #Dehradun #SongRiver #SaungRiver #SchoolChildren #BreakingNews #ViralNews #UttarakhandNews #SaveChildren #BridgeNeeded #Education #GroundReport #Devbhoomi #PublicIssue #Infrastructure #IndiaNews #TrendingNow #ViralPost #ReelsIndia #FacebookReels #InstagramReels
Dehradun, Dehradun | Jul 21, 2026