बरेली: हरुनगला में गरजा बुलडोजर, बीडीए ने अवैध कॉलोनी पर की बड़ी कार्रवाई, कॉलोनाइजरों में मचा हड़कंप
बरेली विकास प्राधिकरण ने सोमवार समय लगभग दोपहर के 3:00 बजे हरुनगला इलाके में अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की। थाना बारादरी क्षेत्र के हरुनगला में एक रियल स्टेट कारोबारी द्वारा विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर बीडीए ने बुलडोजर चलाकर उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कॉलोनाइजरों में खलबली देख