हाथरस: मुरसान क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आई किशोरी का अपहरण करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हाथरस SP द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे मुरसान कोतवाली प्रभारी ने मय पुलिस बल के साथ मुरसान क्षेत्र के एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में आई किशोरी को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने वाले गढ़ी खुशला राया मथुरा निवासी एक अभियुक्त सौरभ को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कंचना फाटक से आगे बिचपुरी चेक पोस्ट से पहले मथुरा रोड से गिरफ्तार किया है।