मनोहर थाना को लंबे इंतजार के बाद नए रोडवेज बस स्टैंड की सौगात मिल गई है। ₹1.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित इस बस स्टैंड से गुरुवार दोपहर 2 बजे पहली बस अकलेरा, झालावाड़ और कोटा के लिए रवाना हुई।इसका वर्चुअल उद्घाटन एक सप्ताह पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सांसद जन संवाद यात्रा के दौरान कामखेड़ा में किया था।