चूरू: जिले से चोरी और गुम हुए 30 लाख के मोबाइल बरामद, एएसपी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
Churu, Churu | Jun 5, 2026 चूरू जिला पुलिस ने चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 100 मोबाइल फोन रिकवर किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 30 लाख रुपए बताई जा रही है। इस सम्बंध में शुक्रवार को एएसपी सुनील कुमार ने प्रेसवार्ता की। एएसपी ने बताया कि CEIR पोर्टल के माध्यम से गुमशुदा व चोरी हुए मोबाइलों को ट्रेस क